सिलौंडी: मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिला कटनी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक सिंह बागरी के नेतृत्व में आज तहसील ढीमरखेड़ा में तहसीलदार नितिन पटेल को web gis 2.0 में वांछित सुधार नहीं होने पर 1 सितम्बर से पोर्टल में कार्य नहीं करने का ज्ञापन दिया गया।कार्यकारी जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि नया पोर्टल यूजर फ्रेंडली नहीं है जिससे पटवारियों को काम करने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्होंने पूर्व में ही जिला स्तर में ज्ञापन के द्वारा सूचित कर दिया गया था पर आन दिनांक तक पोर्टल में सुधार नहीं किया गया है अतः अब प्रांत स्तर पर निर्णय लिया गया है कि 1 सितंबर से पूरे प्रदेश के पटवारी पोर्टल का उपयोग नहीं करेंगे।*
ज्ञापन के समय आनंद डहरिया,नीरज झरिया,शहर बानो,लम्मू सिंह,महेंद्र अलावा,विश्वनाथ सिंह,नीरज सिंह, अनेश कोल,आकांक्षा दुबे,जया मौर्य,महेंद्र थूल,अजीत बागरी, अभिलाष बैरागी,सुमित कुशवाहा,शशांक मिश्रा उपस्थित रहे।


