जल महलों में रंगीन फब्बारों के संचालन के दौरान वातावरण में एक अवर्णीय मादकता अनुपम सौंदर्य और अविस्मणिय इन्द्र धनुषी छटॉ हो गई उत्पन्न हुई ।
सूर्य की रोशनी में अनेक इंद्रधनुषी नजारे हरे-भरे उद्यानों में दिये दिखाई ।
– – – – – – –
[ अजय विद्यार्थी ]
डीग >डीग विश्व विख्यात एवंम स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने डीग के जल महल,हाइड्रोलिक सिस्टम से चलने वाले रंगीन फुब्बारों के लिए विश्व विख्यात है ।
डीग नगर परिषद द्वारा आयोजित श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं ब्रज यात्रा मेले 2025 को लेकर जल महलो में आज रंगीन फुब्बारो का प्रदर्शन किया गया ।
इस दौरान हरे -भरे उद्यानो में जैसे ही फुब्बारे चलने शुरू हुए
जल महलो के मनोरम उद्यानो मे हजारों फुब्बारो की कृत्रिम वर्षा से वातावरण में एक अवर्णीय मादकता अनुपम सौंदर्य और अविस्मणिय इन्द्र धनुषी छटॉ उत्पन्न हो गई ।
इस बार जल महलो में स्थित दो हजार फुब्बारो में से कुछ फुब्बारो को छोड़कर सूरज भवन ,केशव भवन , गोपाल भवन , झूला , सावन – भादो भवन ,कृष्ण भवन के सामने स्थित सभी फब्बारों ने अलग-अलग सीरीज में लाल , नीली , हरी ,पीली ,बेगनी , रंगों में सतरंगी छठ बिखेरी फुब्बारो के चरम पर पहुंचने के साथ मेले में दर्शकों का कोलाहल भी बढ़ता गया
अलग-अलग ब्लॉकों में चल रहे रंगीन फुब्बारो से सूर्य की तेज रोशनी में अनेक इंद्रधनुषी नजारे हरे-भरे उद्यानों में दिखाई दिए ।
जिसे देखकर देसी विदेशी पर्यटक झूम उठे और पर्यटक अनुपम छटा को अपने अपने कैमरे में कैद करने की होड़ सी मच गई ।
नही चली सावन भादो कमल बुर्ज ।
– – – – – – –
इस बार रंगीन फुब्बारो के संचालन के दौरान टैंक के पूरे भरे जाने के पश्चात भी कमल बुर्ज हजारा फुब्बारा केशव भवन के भीतर के फुब्बारे नहीं चले । रंगीन फब्बारों की अनुपम छटा देखने के लिये स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश दिल्लीमध्य प्रदेश सहित अनेक राज्यों सहित कुछ विदेशी पर्यटक जल महलों में उपस्थित थे । इस दौरान जल महलों का परिसर रंगीन फुब्बारे प्रेमियों से खचाखच भरा हुआ नजर आया । इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक सुरक्षात्मक प्रबंध किए गए ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे ।


