रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आगामी दिनों में नगर में होने वाले धार्मिक त्योहारों ईद मिलाद उन नबी, गणेश उत्सव, डोल ग्यारस को लेकर सिटी कोतवाली थाने के सभागार में नर्मदापुरम एसडीओपी जितेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की शांति समिति की बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित मीडिया की मौजूदगी में सुझावों के साथ कई निर्णय भी लिए गए। इस अवसर पर नगरीय तहसीलदार सरिता मालवीय मैडम, ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा, सिटी कोतवाली टीआई कंचन ठाकुर, देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे, नगर पालिका अधीक्षक योगेश सोनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर अनुराग तिवारी सहित शहर काजी अशफाक
अली साहब, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत,नेता प्रतिपक्ष अनोखीलाल राजोरिया,पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, आलोक शर्मा, अनिल सैनी, मनोहर बढ़ानी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, डॉ. सीमा कैथवास, अतुल तिवारी, फैजान उल हक, बीनू बुधौलिया, जाकिर खान, आमीन राइन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और गणेश उत्सव समिति के सदस्यगण मौजूद रहे। शांति समिति की बैठक में गणमान्य नागरिकों ने शहर के सतरास्ता सहित मुख्य मार्गों पर सेठानी घाट तक फल, सब्जी इत्यादि हाथठेलों वालों सहित सड़क तक दुकान आगे बढ़ाकर अतिक्रमण किए जाने से यातायात अवरुद्ध होने का गंभीर विषय उठाया। अवगत कराया कि जिससे नगर का यातायात बाधित होता है और मुख्य मार्गों पर जाम के हालात निर्मित होते हैं। आगामी त्योहार पर नगर पालिका से उचित व्यवस्था करने के सुझाव भी रखें गए। इस दौरान नगर में पार्किंग का विषय भी उठाया गया और त्योहारों के वक्त फोर व्हीलर को शहर के अंदर बाज़ार में प्रतिबंध करने की बात कही गई। जिससे त्योहारों के दौरान जाम के हालात निर्मित होते हैं और लोगों को भारी दिक्कत होती है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों पर की जाने वाली व्यवस्था को लेकर भी नागरिकों से सुझाव लिए। नगरीय तहसीलदार सरिता मालवीय ने बताया कि कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि त्योहारों के वक्त डीजे का साउंड निर्धारित होना चाहिए, अथवा डीजे पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार सिटी कोतवाली टीआई कंचन ठाकुर ने बताया कि आगामी त्योहारों पर सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के कॉमेंट्स न किए जाएं, जिससे धार्मिक माहौल खराब हो। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि आगामी गणेश उत्सव त्यौहार को लेकर एक सोशल मीडिया ग्रुप बना दिया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार की जानकारी शेयर की जाएगी। ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि यातायात सुधार के लिए निरंतर पुलिस प्रशासन कार्य कर रहा है चालानी कार्यवाही भी की जा रही है और जो सुझाव दिए गए उन पर भी अमल किया जाएगा। आगामी समस्त त्योहारों के लिए हमें जनप्रतिनिधि और नागरिक गण का सहयोग रहेगा और हम समस्त त्योहारों को अच्छे से समन्वय के साथ सुचारु रूप से मना पाएंगे।


