कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर जिले के मक्सी की कौटिल्य स्कूल की एक बस खरेली नांदला से बच्चो को लाते समय पलट गई,जिसमें दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे,जिन्हें मामूली सी चोटे आई हैं,लेकिन बड़ा हादसा होने पर कई की जान भी जा सकती थी,सुचना
मिलने पर ग्राम खरेली के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को निकाला,ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया,बच्चों को हमने निकाल और सूचना देने के बाद भी स्कूल प्रबंधन अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है।यह घटना सुबह 9:बजे के लग-भग की बताई जा रही है।आक्रोशित लोगों ने मौके पर काफी हंगामा भी किया ओर सभी टोंक कला थाने शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे है,ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बस में फर्स्ट एड बॉक्स के नाम पर केवल खानापूर्ति है,वहीं हमने ऑनलाइन जब दस्तावेज चेक किया तो दस्तावेज बीमा फिटनेस भी दिखाई नहीं दे रहे है,फिलहाल बच्चे भी काफी भयभीत नजर आए,टोंक कला पुलिस मौके पर पहुंची है,


