विकलांग गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन के द्वारा सत्यनारायण मंदिर में हुई———–
* समाजसेवी मंजूषा गौतम —-
*
* मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाजसेवी संस्था हमेशा से सकि्य और निरंतर सामाजिक कार्यों को करने के लिए तत्पर रहने वाली संस्था है। मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम ने बताया कि अभी हाल ही में आज मंगलवार के दिन अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद समाज एवं जन परिषद एवं मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में एक विकलांग महिला की गोद भराई की रस्म सत्यनारायण मंदिर में की गई। मंजूषा गौतम ने जानकारी दी कि महिला का नाम रूपा नामदेव है। जो की बचपन से ही पैरों से विकलांग है और उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है। एवं उनके ना माता-पिता है और ना ही सास- ससुर है। ऐसी स्थिति में गोद भराई कौन करेगा और मां और होने वाले बच्चों को आशीर्वाद कौन प्रदान करेगा। इसीइ के लिए रूपा नामदेव ने समाजसेवी मंजूषा गौतम को फोन कर अपनी पूरी विस्तृत जानकारी दी और कहा कि मेरे कोई भी ना रिश्तेदार है और ना ही कोई करीबी है। उन्होंने निवेदन किया कि वह उनके होने वाले बच्चे और उनकी गोद भराई करके संस्था के माध्यम से उन्हें और उनकी होने वाली संतान को आशीर्वाद प्रदान करें। आज सतनारायण मंदिर में समाजसेवी ममता गर्ग एवं समाजसेवी डॉ लक्ष्मी द्विवेदी और मंजूषा गौतम ने मिलकर हंसी-खुशी धूमधाम से रूपा नामदेव की गोद भराई में हल्दी रोली का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर एवं झोली में सिंगार सामग्री और साड़ी फल फूल एवं अनेकों सामान झोली में भरकर गोद भराई की रस्म पूरी करी। समाजसेवी ममता गर्ग ने कहा कि ऐसे असहाय और जरूरतमंद विकलांग लोगों के लिए हमेशा मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। डॉ लक्ष्मी द्विवेदी ने कहा की समाज में आज विकलांग लोगों की मदद करने के लिए और भी लोगों को आगे आना चाहिए। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने कहा आज समाज के सम्पन्न लोगों को हर वर्ग के लोगों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आज भी समाज के अंदर असहाय जरूरतमंद और विकलांग लोग हैं जिन्हें मदद की आज भी बहुत जरूरत है। हमारी छोटी-छोटी सी मदद से हम ऐसे लोगों के परिवार में खुशियां बांट सकते हैं। और उनकी खुशी का हिस्सा बन सकते हैं।


