छिन्दवाड़ा/18 अगस्त 2025/ डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-03 वीर सावरकर वार्ड ढीमराढाना में 2 दलों द्वारा 89 घरों में लार्वा सर्वे किया गया व 10 घरों में पाए लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया।
सीएमएचओ छिंदवाड़ा द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है कि अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके, टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नही पनप रहे, व खाली कर सफाई कर दें। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें।
मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करे, शाम के समय नीम पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


