प्रधानमंत्री के इस संकल्प पर की एक पेड़ मां के नाम के संदेश में राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित कर राज्य के प्रत्येक जिलों में अपने-अपने विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों से उक्त संकल्प को पूरा करने का निर्देश एवं पौधो का वृक्षारोपण का वृहद लक्ष्य तय कर उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश श्रीमान संचालक लोक अभियोजन संचालनालय म.प्र. भोपाल को होने पर उनके द्वारा राज्य के प्रत्येक जिलों को उक्त संकल्प पूरा करने के परिप्रेक्ष्य में इस निर्देश के साथ की वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुये अधिक से अधिक पौधो का वृक्षारोपण उपयुक्त स्थान पर कराकर केंद्र के निर्देश एवं पर्यावरण को ध्यान में रखकर संपन्न कराते हुये संपन्न कराये गये कार्य के अंतर्गत अधिरोपित हुये पौधो की संख्या तथा संबंधित स्थान का वीडियो/ऑडियो/फोटोग्राफ चाहा गया था। उक्त निर्देश के पालन में उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रथम चरण दिनांक 26.07.2025 को सायं 05:00 बजे, द्वितीय चरण दिनांक 31.07.2025 को प्रातः 11:00 बजे पूर्ण कराया गया। प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण में वृक्षारोपण कराने का उद्देश्य एवं कारण यह रहा कि प्रथम चरण की तिथि में श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय मुख्यालय से बाहर थे उनके आने पर तथा प्रथम एवं द्वितीय चरण के दौरान श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के पास कार्य की अधिकता थी जिस कारण से उक्त तिथियों पर उपस्थित नहीं हो सके थे। पूर्व
के
कुछ पौधे एवं वृक्षारोपण पर चिंहित किये गये गड्ढे शेष थे जिनका वृक्षारोपण करना था इस कारण से शेष बचे उक्त गड्ढे में पौधा का वृक्षारोपण किये जाने के पूर्व दोनों उक्त माननीय अधिकारियों से संपर्क कर उनके करकमलो से वृक्षारोपण हेतु नियत स्थान पर करने बावत अनुरोध करने पर कल दिनांक 13.08.2025 को अपराह्न 02:30 बजे श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं अन्य न्यायधीशगण जिनमें माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जिनकी भूमि पर उनसे अनुमति लेने के उपरांत वृक्षारोपण कराया गया था वह स्वयं श्री भू-भास्कर यादव एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश श्री राजेश नंदेश्वर, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजय पाल सिंह बुंदेला एवं अन्य माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सीजेएम सहित उनके अधीन कार्यरत अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन परिवार के सभी अधिकारीगण / कर्मचारीगण जिनमें से सहायक निदेशक अभियोजन श्री रामनरेश गिरि सहायक जिला अभियोजन अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, सुरेन्द्र कुमार गर्ग, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, दिनेश कुमरे, प्रसून द्विवेदी, श्रीमती ज्योति झारिया, सुश्री श्वेता चौहान एवं विभागीय कर्मचारीगण में से विनीता मिश्रा, राजेश्वरी पटवा मोहित छबलानी, शुभम गुप्ता, अशोक शुक्ला द्वारा आपस में समन्वय बनाकर व्यापक पैमाने पर पर्याप्त स्थान मिलने पर वृक्षारोपण जैसे पवित्र एवं पुनीत कार्य को संपन्न कराया गया। उक्त वृक्षारोपण के संबंध में उल्लेखित सभी अधिकारियों के राय, सुझाव एवं निर्देश के अनुसार समन्वय बनाते हुये व्यापक पैमाने पर यादगार के रूप में संपन्न कराया गया जो लम्बे समय तक याद किया जायेगा।
सहायक निदेशक अभियोजन
जिला कटनी (म.प्र.)


