रीठी
ट्रक और बस की हुई भीषण टक्कर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें रीठी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के हेतु भर्ती कराया गया है । बताया जाता है कि आज दोपहर लगभग 2:00 बजे कटनी दमोह मार्ग में रीठी कैन नदी के आगे बन रहे आईटीआई के पास कटनी से रीठी आ रही बस और रीठी से कटनी की ओर जा रहा है ट्रक की आमने सामने जोरदार भीषण टक्कर होने से कई
लोग घायल हो गए । जहां घायलों को राजगीरों की मदद से इलाज हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया वहीं सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है । गनीमत है कि अभी तक कोई भी अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं मिली ।
हरिशंकर बेन


