MPNEWSCAST मनीष गौतम
संस्कृत एवं वेद प्रचार सप्ताह का हुआ भव्य समापन
आज दिनांक 12 8.2025 दिन मंगलवार को जेपीवी डी ए वी विद्यालय मैं संपूर्ण सप्ताह भर से चल रहे संस्कृति एवं वेद प्रचार सप्ताह का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें संपूर्ण विद्यालय का वातावरण संस्कृतमय रहा सर्वप्रथम मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर मनोज पांडेय जी एवं मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री संजीव कुमार सिन्हा जी विशिष्ट अतिथि श्री अनूप सिंह एवं अमित सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय का कक्षा नवमी के विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर उत्तरीय पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात अतिथिजनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में समस्त प्रस्तुतियां संस्कृत भाषा में ही दी गई एक संस्कृत भाषी देश में कैसा व्यवहार होना चाहिए एवं वह समय जिसमें संपूर्ण देश में संस्कृत भाषा ही बोली जाती थी तब विभिन्न परिवारों में किस प्रकार से संस्कृत भाषा का आचरण होता था इसका प्रदर्शन विभिन्न नाटिकाओं के माध्यम से किया गया कार्यक्रम में श्वेतः केशः माता और पुत्र के बीच का संभाषण मंत्र मुग्ध करने वाला था साथ ही संस्कृत गीत, श्लोक गायन, प्रहेलिका ,स्वागत गीत एवं कक्षा प्रथम के बाल विद्यार्थियों के द्वारा मम देशम भारतम् मम भाषा संस्कृतम् गीत के ऊपर अत्यंत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया मुख्य वक्ता श्री मनोज पाण्डेय जी ने संस्कृत भाषा को पुनः जन् भाषा बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किये तथा यह भी संदेश दिया कि संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता एवं संस्कृत भाषा के ग्रंथों में निहित ज्ञान को पढ़ सकने का सामर्थ्य संस्कृत विषय का ज्ञान रखने वाले ही प्राप्त कर सकेंगे अतः संस्कृत भाषा पढ़ने , बोलने की प्रेरणा सभी को प्रदान की । वहीं श्री प्राचार्य महोदय ने संस्कृत भाषा को देववाणी बताकर सभी को संस्कृत भाषा पढ़ने एवं बोलने के लिए प्रेरित किया तथा श्लोकगायन प्रतियोगिता के छात्रों के लिए साधुवाद प्रदान किया ।अंत में कल्याण मंत्र के द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति हुई।


