सिलौंडी: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सिलौंडी शाखा में बैंक के संस्थापक सर सौराबाजी पोचखानवाला की 144वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिलौंडी के पंच नितिन राय सहित बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सर पोचखानवाला के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद शाखा प्रमुख अशोक साकेत ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सर पोचखानवाला ने स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की थी।
इस मौके पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन ने सर पोचखानवाला के दूरदृष्टि और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि “सर पोचखानवाला ने उस समय भारतीय बैंकिंग में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत की जब अधिकांश बैंक विदेशी स्वामित्व में थे। उनकी सोच आज भी हमारे लिए प्रेरणा है।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रमुख ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं की सराहना की और संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैशियर रितेश ,जितेंद्र बर्मन ,अंकित मिश्रा सहित बैंक के अधिकारियों ने संस्थापक के आदर्शों के अनुरूप ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाखा के सहित बैंक के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे


