कटनी/उमरियापान:- शासकीय योजनाओं में लापरवाही बरतना और शासकीय राशि का दुरुपयोग करना पंचायत सचिव को भारी पड़ गया है। जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने ढीमरखेड़ा की देवरी मंगेला पंचायत सचिव संदीप अग्रहरि को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान पंचायत सचिव को ढीमरखेड़ा जनपद मुख्यालय नियत किया है।
जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत द्वारा जारी आदेश के मुताबिक देवरी मंगेला में ग्रे वाटर मैनेजमेंट सीवर सिस्टम 10.02लाख रुपये की लागत से पूर्ण कराया गया है।किन्तु मौके पर चेम्बर में उपयोग होने वाले ढक्कन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।सीवर सिस्टम कई जगहों से खुला है। जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। 15वें और 5वें वित्त व अन्य मद से साफ सफाई के नाम पर 4 लाख 91 हजार रुपये व्यय किये गए, जबकि ग्राम पंचायत में साफ सफाई का अभाव है। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल संधारण में करीब 3 लाख रुपये व्यय किये गए और कार्य नहीं कराया गया। पंचायत में कार्य करने के लिए नियम विरुद्ध तरीके से सामाग्री खरीदी गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की क़िस्त जारी कराने और मनरेगा पोर्टल पर जॉबकार्ड एक्टिव कराने में भी सचिव ने रुचि नहीं लिया। पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया लेकिन संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किया है।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


