दिल्ली रेस्तरां में भारतीय परिधान पहनने पर जोड़े को एंट्री से रोका, वीडियो वायरल।
दिल्ली के पीतमपुरा स्थित रेस्तरां टुबाटा (Tubata) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़े को सिर्फ भारतीय पारंपरिक परिधान पहनने की वजह से अंदर जाने से रोक दिया गया। वीडियो में युवक-युवती के साथ स्टाफ की बहस साफ सुनाई दे रही है, मामला सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताते हुए इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताया है। वायरल वीडियो की चैनल पुष्टी नही करता