• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी सिलौंडी

*नये बनाए गए सॉफ्टवेयर से पटवारी हो रहे परेशान*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 8, 2025
in सिलौंडी
0
*नये बनाए गए सॉफ्टवेयर से पटवारी हो रहे परेशान*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी : वेब जीआईएस 2.0 साफ्टवेयर के क्रियान्वयन और तकनीकी समस्याओं को लेकर अब पटवारियों ने नाराजगी जाहिर की है। पटवारियों का कहना है कि प्रदेश भर में वेब जीआईएस 2.0 साफ्टवेयर लागू किया गया है। लेकिन पोर्टल में अनेकों तकनीकी खामियाँ हैं। इन खामियों से पटवारियों के साथ साथ आमजनों को परेशान होना पड़ रहा है। जिसको लेकर पटवारियों ने राजस्व मंत्री, प्रमुख सचिव राजस्व, आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें अपनी समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान पर ध्यान आकर्षित कराया है।
*पटवारियों ने साफ्टवेयर में सुधार की रखी माँग*
पटवारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी ने बताया कि म.प्र. भू राजस्व संहिता एव भू-अभिलेख नियमावली के अंतर्गत पटवारी के कार्य क्षेत्र में पटवारी का मुख्य कार्य भू अभिलेखों का संधारण करना है तथा अभिलेख के रखरखाव में पटवारी की जिम्मेदारी तय की गई है। किसी भी प्रकार के संशोधन होने पर संबंधित पटवारी को जानकारी प्राप्त होना चाहिए तथा सॉफ्टवेयर में किसी भी प्रकार के प्रयोग से पूर्व पटवारियों का अभिमत लिया जाना चाहिए तथा उचित अवसर प्रदान कर सॉफ्टवेयर संबंधित समस्याओं का समाधान करने के पश्चात ही किसी प्रकार का संशोधन संहिता के अनुसार करना चाहिये। नए सॉफ्टवेयर में आदेश अनुपालन में सभी नए प्रस्तावित आवेदकों का मोबाइल नंबर एवं ओटीपी अनिवार्य किया गया है, जबकि सबके पास पृथक पृथक मोबाइल नंबर होना संभव नहीं है अत: अनुपालन हेतु मोबाइल नंबर अनिवार्य किया जाना गलत है। नक्शा अनुपालन में 5 डेसिमल से छोटे नक्शा भी बनाना अनिवार्य है जो कि एमपीएलआरसी नियम विरुद्ध है। भू-अर्जन यदि किसी निजी भूमि को शासकीय प्रयोजन अंतर्गत अधिग्रहित किया जाता है तो उसके लिए अर्जन वाले भाग में पिता का नाम एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगता है जो कि शासकीय भूमि बनाए जाने पर नहीं मांगी जानी चाहिए।
उक्त सॉफ्टवेयर में भू राजस्व संहिता का पालन नहीं होता है। उक्त सॉफ्टवेयर में कनिष्ठ अधिकारी द्वारा किये गये आदेश का अनुपालन वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया जाता है। जिसमें अगर कोई आदेश तहसीलदार या एसडीओ द्वारा पारित किया जाता है, उसमें भी नया खसरा जोडऩे या हटाने में कलेक्टर या वरिष्ठ अधिकारी से अनुमोदन करवाना पड़ता है जिसमे संबंधित पटवारियों के पास आदेश के पश्चात भी प्रकरण लंबित रहता है। साइबर तहसील से प्राप्त राजस्व प्रकरणों में पटवारी लॉग-इन होनी चाहिए ताकि संबंधित पटवारी को यह ज्ञात हो कि किस प्रकरण में क्या रिपोर्ट लगाई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*💥धागे का नहीं है दिल का रिश्ता, भाई बहन का है अटूट रिश्ता,कटनी ट्रैफ़िक टी.आई. राहुल पांडे ने बताया कि बहनों की रक्षा करना हमारा धर्म और कर्तव्य है 💥*

*💥धागे का नहीं है दिल का रिश्ता, भाई बहन का है अटूट रिश्ता,कटनी ट्रैफ़िक टी.आई. राहुल पांडे ने बताया कि बहनों की रक्षा करना हमारा धर्म और कर्तव्य है 💥*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d