कटनी(6 अगस्त)-जिला मुख्यालय पर “स्वतंत्रता दिवस” समारोह 2025 के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध मे कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस” समारोह के आयोजन हेतु नगर निगम से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे है।
निगमायुक्त श्री दुबे ने स्वतंत्रता दिवस” समारोह हेतु निगम से संबंधित संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं हेतु श्री शैलेष गुप्ता उपायुक्त को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर संबंधित अन्य व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है।
निगमायुक्त श्री दुबे ने चिन्हित ध्वजारोहण स्थलों, सार्वजनिक मार्गों, चौराहों एवं जय स्तंभ, मिशन चौक, सुभाष चौक, कचहरी चौक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक एवं संग्रहालय भवन इत्यादि के ध्वज स्तंभों की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत, रंगाई, पुताई कराने ,मांग के अनुरूप पुलिस लाइन ग्राउंड में बेरिकेडिंग के लिए आवश्यकतानुसार बॉस-बल्लियों की व्यवस्था करने तथा परेड स्थल का मुरूम, डस्ट से समतलीकरण कराने के निर्देश दिए है।
वहीं विशिष्ट अतिथियों, न्यायिक ,अन्य अधिकारियों एवं उनके परिवार, दर्शकों की पृथक-पृथक बैठक व्यवस्था वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए पंडाल एवं कुर्सियों की व्यवस्था करने सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल में मंच एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु जैसे टेंट, माईक, लाइट, शामियाना, साउंड सिस्टम, कुर्सी सोफा इत्यादि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए है। इसके अलावा पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी में समतलीकरण, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चूने की लाइनिंग, अंडरग्राउंड माइक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु गुणवत्ता के अनुरूप पर्याप्त संख्या में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था, ध्वज दंड की पुताई. साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, मुख्य अतिथि के लिए स्वागत प्रवेश द्वार, स्वतंत्रता दिवस समारोह संबंधी बैनर लगाने के साथ 13 अगस्त को अंतिम निरीक्षण के दौरान माईक की व्यवस्था,निर्णायक मण्डल, पुरस्कार वितरण दल एवं उद्घोषक के लिए टेबलों एवं कर्मियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
मुख्य अतिथि के लिए बैटरी युक्त दो माईक सेट,संदेश वाचन हेतु स्टैंड की व्यवस्था,जनरेटर व्यवस्था ,स्टेज सज्जा, विगत वर्षों की भांति विभिन्न विद्यालयों में ध्वज
स्तंभों की मरम्मत एवं पुताई कार्य,नगर के मार्गों के गड्ढों की भराई के निर्देश श्री
सुधीर मिश्रा, प्र.कार्यपालन यंत्री,अनिल जायसवाल, प्र. सहायक यंत्री सुनील सिंह, प्र.सहायक यंत्री सहित क्षेत्रीय उपयंत्री को दिए है। जबकि गुब्बारे, स्वल्पाहार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों लोकतंत्र सेनानियों,कारगिल युद्ध में शहीद की विधवाओं को सम्मानित करने हेतु शॉल एवं श्रीफल की व्यवस्था सहित विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आमंत्रण पत्रों एवं प्रशस्ति पत्रों का मुद्रण कराने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले
अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रदान किए जाने हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराने,स्वतंत्रता दिवस समारोह संबंधी बैनर एवं वाहनों की पार्किंग हेतु बैनर तैयार कराने का दायित्व आदेश जैन, प्र.अधि. मुख्य स्टोर्स, आदित्य मिश्रा, स्टोर कीपर, अभय कुमार जार, सहा. लेखापाल को सौंपा गया है।
नगर के परम्परागत ध्वज फहराने वाले सार्वजनिक मार्गों, चौराहों एवं जय स्तंभ, मिशन चौक, सुभाष चौक, कचहरी चौक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक एवं संग्रहालय भवन इत्यादि की साफ-सफाई कराने एवं कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराने,पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी में समतलीकरण, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चूने की लाइनिंग, साफ-सफाई आदि व्यवस्था,मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास महिलाओं के लिए प्रसाधन व्यवस्था एवं अस्थाई शौचालय ,चलित शौचालयों की व्यवस्था, पहुंच मार्गों की सफाई का दायित्व संजय सोनी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी, निशांत कनौजिया, स्वच्छता निरी. तेजभान सिंह, प्र. स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारियों को सौंपा गया है।
ध्वजारोहण स्थल के आस-पास फूलों व गमले की व्यवस्था, निगम कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंच व्यवस्था, साउंड, माईक, कुर्सी इत्यादि की व्यवस्था का दायित्व, एक दिन पूर्व रात्रि में कार्यालय भवन में प्रकाश व्यवस्था करने, कार्यक्रम स्थल पर दिनांक 04 अगस्त 2025 से लेकर 15 अगस्त 2025 तक फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सहित पेयजल एवं पार्किंग,गणमान्य नागरिकों पार्षदों के आमंत्रण, वीडियोग्राफी फोटोग्राफी आदि की व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश निगमायुक्त ने निगम के अधिकारी कर्मचारियों को दिए है।


