आज दिनांक 05/8/2025 को पातालकोट आजीविका उत्पाद रूरल मार्ट का शुभारंभ स्वर्णजयंती काम्पलेक्स ग्राम पंचायत के पास देलाखारी की दुकान में माननीय कलेक्टर महोदय के करकमलों से फीता काटकर शुभारंभ किया गया है । इस रूरल मार्ट का संचालन नारी एकता आजीविका संकुल स्तरीय संघ के द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उददेश्य छिन्दवाडा जिले के आजीविका मिशन योजना अंतर्गत संचालित स्वंय सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार करना है जिसके विक्रय से गरीब महिलाओं को अधिक अधिक लाभ पहुंचाकर लखपति बनाये जा सके। रूरल मार्ट से उत्पाद कय करने के लिये ऑनलाईन क्यूआर कोड के माध्यम से आर्डर कर उत्त्पाद मंगवा सकते है एवं रूरल मार्ट काम्पलेक्स से भी कय कर सकते हैं। शुभारंभ के समय उपस्थित सीईओ सर जनपद पंचायत तामिया, श्रीमति रामवती कैथवास ई० मेडम नायब तहसीलदार, श्री देवेन्द्र बर्डे विकाखण्ड प्रबंधक तामिया एवं समस्त स्टॉप नारी एकता संकुल स्तरीय संघ के पदाधिकारी एवं समूहों की दीदीयों उपस्थित रही और उनके द्वारा रूरल मार्ट से उत्पाद भी कय किये गये ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


