उमरियापान:- उमरियापान पुलिस ने वन विभाग क्षेत्र से फेंसिंग तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहा से जेल भेजा गया है। उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के करौंदी बीट से फेंसिंग तार चोरी की शिकायत वनरक्षक राजेश शर्मा ने की। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने पतासाजी के दौरान बनेहरा निवासी अर्जुन पिता फुल्लु कोल(26) और गोलू पिता लालबहादुर कोल(25) से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दोंनो घबराने लगे और फैंसिंग तार चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने प्लाश और 6 बंडल फेंसिंग तार बरामद किया।कार्रवाई में एएसआई गया प्रसाद मंगोरे,प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा,आरक्षक नीलेश पटेल, मोहन मुबेल,जगन्नाथ सिंह सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


