• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*निगम शालाओं के 45 अतिथि शिक्षकों को वित्तीय वर्ष में अध्ययन-अध्यापन का कार्य करने एम.आई.सी. से मिली मंजूरी*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 30, 2025
in जबलपुर
0
*निगम शालाओं के 45 अतिथि शिक्षकों को वित्तीय वर्ष में अध्ययन-अध्यापन का कार्य करने एम.आई.सी. से मिली मंजूरी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*अमृत 2.0 योजना में लगभग 2.50 करोड़ अतिरिक्त कार्यो में संशोधन संबंधी प्रस्ताव की भी दी गई मेयर इन काउंसिल की बैठक में स्वीकृति*

*ट्रांसपोर्ट नगर के 69 भूखण्डों की स्वीकृति और 30 भूखण्ड के निरस्तीकरण प्रस्ताव पर लीगल ओपिनियन लेने महापौर के निर्देश*

*लीज और मुआवजे के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव को भी एम.आई.सी. से मिली स्वीकृति*

*जल विभाग से प्राप्त मेन्टनेंश संबंधी प्रस्तावों की मंजूरी, टेंण्डर जारी करने महापौर ने दिये निर्देश*

*महापुरूषों के नामकरण करने संबंधी प्रस्तावों पर मेयर इन काउंसिल की बैठक में दी गई स्वीकृति*

जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 जुलाई को अपरान्ह 05ः00 बजे से नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित महापौर कक्ष में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मती से सभी आवश्यक प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिसमें मुख्य रूप से नगर निगम द्वारा संचालित 05 उच्चतर माध्यमिक शालाओं में अतिथि शिक्षकों के रूप में कार्यरत शिक्षकों को पूर्व सत्र 2024-25 की तरह वर्तमान सत्र 2025-26 में भी अध्ययन-अध्यापन का कार्य करने संबंधी प्रस्ताव की मंजूरी दी गयी। इस मंजूरी से निगम शालाओं से 45 अतिथि शिक्षकों को लाभ मिलेगा।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत लगभग 2.50 करोड़ रूपये पूर्व के कार्यो में आंशिक संशोधन करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किये गए हैं। जिसमें उच्च गुणवत्ता के पंप लगाने के विषय विषयांकित है। इससे बार-बार पंपों को सुधारने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। महापौर ने यह भी बताया कि ट्रांसर्पोट नगर के 69द भूखण्डों की स्वीकृति और 30 भूखण्ड के निरस्तीकरण संबंधी प्रस्तावों पर लीगल ओपिनियन लेकर ही निर्णय लेने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए। इसी प्रकार अन्य लीज और मुआवजे के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों पर भी एम.आई.सी. में चर्चा हुई और स्वीकृति प्रदान की गयी।
मेयर इन काउंसिल की बैठक में आज जल विभाग से प्राप्त मेंटनेन्श संबंधी प्रस्ताव जिसमें सालभर सुचारू रूप से स्वीकृत दारों पर कार्य किये जाते हैं कि मंजूरी दी गई और टेण्डर जारी करने के निर्देश दिये गए।
मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापुरूषों के नामकरण से संबंधित प्रस्तावों को मेयर इन काउंसिल की बैठक में प्रस्तुत कराए गये, जिसमें क्रमशः एल.आई.सी. ऑफिस के सामने रतन नगर तिराहे से कान्हा लेक व्यू सूपाताल तक की रोड़ का नाम श्री सत्य सांई मार्ग, दीवान आधार सिंह वाड्र क्रमांक-61 के अंतर्गत महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण संस्थान के बाजू से वर्मा आटा चक्की तक न्यू कंचनपुर वाली सड़क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मिठाई लाल जायसवाल जी मार्ग, कल्चुरी होटल के सामने से गोपाल होटल वाली रोड़ इंडियन बैंक चौराहे तक की रोड़ का नाम योगेन्द्र सिंह योगी जी मार्ग, के नाम से नामकरण करने, तिलवारा घाट मॉं नर्मदा के तट में स्थित खाली पड़े चबूतरे में भगवान श्री सहस्त्रबाजू जी महाराज एवं अंधमूक बायपास स्कूल के प्रवेश द्वार के समीप आद्य जगदगुरू रामानंदाचार्य जी की मूर्ति स्थापना करने संबंधी प्रस्ताव की मंजूरी प्रदान की गयी।
मेयर इन काउंसिल की बैठक में आज महापौर ने यह भी बताया कि शहर में पेड पार्किंग के लिए जो जगह चिन्हित की गई थी उसका परीक्षण करने तथा परीक्षण उपरांत सही एवं उपयोगी स्थल को ही चिन्हित करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेड पार्किंग की स्थापना के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, अपर आयुक्त वित्त प्रशांत गोटिया, अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्रीमती अंकित बर्मन, श्रीमती रचयिता अवस्थी, शिवांगी महाजन, मेयन इन काउंसिल सचिव के.सी. पाण्डेय, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, सहायक यंत्री राजेश खम्परिया, अंकुर नाग, अमन तिवारी, अतिथि शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नशे से दूरी हैं जरूरी* अभियान के प्रतिभागियों को भव्य समारोह मे पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र।

*नशे से दूरी हैं जरूरी* अभियान के प्रतिभागियों को भव्य समारोह मे पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.