सिवनी*मध्यप्रदेश पुलिस* मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित *”नशे से दूरी हैं जरूरी”* अभियान के पुरस्कार वितरण समारोह *प्रधानमंत्री एक्सलेंस शासकीय पीजी कॉलेज सिवनी* में पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी श्री सुनील मेहता के मुख्य आतिथ्य,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक मिश्रा,नपुअ श्रीमती पूजा पांडेय की सादर उपस्थिति, *प्रजापिता ब्रह्म कुमारी संस्थान* से आदरणीय गीता दीदी, *मां गायत्री परिवार* मुख्य ट्रस्टी श्री सुंदर लाल बघेल जी,*श्री सत्य साईं बाबा सेवा समिति* श्री चंद्रकांत बेलिया जी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री बाबा पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री युवराज राहंगडाले, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्री रविकांत नाग के विशेष आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मां सरस्वती पूजन,नशा मुक्त जीवन हेतु प्रेरणा दाई मार्गदर्शन के साथ शपथ दिलाई गई। सभी विशेष अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।उक्त संस्थान,ट्रस्ट व सेवा समिति के डीवोटीस की गरिमामई प्रतिभागिता रही। निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा उक्त अभियान का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया विदित हो कि पुलिस की जिला नोडल टीम के साथ साथ पुलिस थानों की टीम द्वारा 100 से अधिक विद्यालय व महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किए गए,जिसके माध्यम से 50000 से अधिक छात्र छात्राओं एवं 10000 से अधिक आम जनों को नुक्कड़ सभा आदि से जागृत किया गया,इसके साथ ही ऑडियो वीडियो फिल्मों,सिविल डिफेंस,एन जी ओ व इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के साथियों,जनप्रतिनिधियों,विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा संदेशों प्रचार का प्रसार,छात्र छात्राओं ने स्लोगन,पोस्टर,रंगोली, चित्रकला,निबंध,मानव श्रृंखला विधाओं से प्रतिभागिता दर्ज कर
*नशे से दूरी है जरूरी* अभियान संदेश हेतू रचनात्मक भागीदारी दर्ज की गई है।यह अभियान सतत् प्रेरणा दाई रहेगा। *नशा मुक्त मध्यप्रदेश नशा मुक्त सिवनी* के संदेश के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों में प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय, शास.महाविद्यालय छपारा,सीएम राईस सांदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय,शास. कन्या शाला,शास.सुभाष स्कूल, माडर्न स्कूल,पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय,कन्या परिसर डुंडा सिवनी,पोद्दार स्कूल,भारत रत्न विद्यालय,अरुणाचल स्कूल,उदय पब्लिक,सेंट फ्रांसिस,मिशन गर्ल्स,मिशन हायर सेकेंडरी,उर्दू स्कूल, पी एम श्री महात्मा गांधी स्कूल,मोहबर्रा स्कूल, बालाजी गुरुकुल व विभिन्न संस्थाओं के छात्र छात्राओं, शिक्षक गणों,एन सी सी अधिकारी ले.श्री पवन वासनिक,रासेयो अधिकारी श्री गणेश मंतरे, कार्यक्रम के संचालक व क्रीड़ा अधिकारी श्री के सी बाबू राउर,*कनक* ,*कलम* *मार्गिक* फाउंडेशन , सिविल डिफेंस,सिवनी महिला थाना प्रभारी,प्रभारी कोतवाली,यातायात,डूंडा सिवनी,अजाक,छपारा, बरघाट,उगली,किन्दरई,आधेगांव,धूमा व प्रतिभागी पुलिस अधिकारियों को समारोह में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट ✍🏼


