• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*धरती का स्वर्ग: 110 साल पुराना ऊमरडोली बांध बना आकर्षण का केंद्र, प्रदेश का इकलौता आर्च डैम*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 30, 2025
in कटनी
0
*धरती का स्वर्ग: 110 साल पुराना ऊमरडोली बांध बना आकर्षण का केंद्र, प्रदेश का इकलौता आर्च डैम*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*सतेंद्र जैन*

बड़गाव क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर, अद्भुत इंजीनियरिंग और सौंदर्य का है संगम, चार गांवों की 400 हेक्टेयर भूमि होती है सिंचित

कटनी. मध्यप्रदेश के कटनी जिले की गोद में छिपा हुआ एक अद्भुत जलसंरचना स्थल ऊमरडोली डेम आज भी अपने शिल्प और प्राकृतिक सौंदर्य से सबका मन मोह रहा है। रीठी तहसील के बकलेहटा और चरगवां गांव के मध्य स्थित यह जलाशय प्रदेश का इकलौता आर्च डेम है, जो 110 वर्षों से अडिग खड़ा है।
इसे देखकर साफ प्रतीत होता है कि यह सिर्फ एक बांध नहीं, बल्कि पुराने काल की अभियांत्रिकी का बेजोड़ नमूना है, जो आज भी पूरी शान से लोगों की प्यास बुझा रहा है और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। ऊमरडोली डेम का निर्माण वर्ष 1914 में शुरू हुआ और इसे बनने में करीब 10 साल लगे। दो विशाल पहाड़ों को जोडकऱ सर्पाकार ढंग से बनाए गए इस आर्च डेम की लंबाई 1520 फीट और ऊंचाई 74 फीट है। इसे बनाने में 25.75 लाख क्यूबिक फीट पत्थरों का उपयोग किया गया। इसकी कैचमेंट एरिया लगभग 14.4 वर्ग मील है।

यह है सिंचित क्षेत्र

ऊमरडोली जलाशय से निकलने वाली नहरों के माध्यम से चरगवां, बकलेहटा, तिघरा कलां और बरजी गांव की 405 हेक्टेयर कृषि भूमि को रबी और खरीफ सीजन में सिंचाई सुविधा मिलती है। बारिश के मौसम में ऊमरडोली डेम और इसके आसपास का दृश्य किसी धरती के स्वर्ग से कम नहीं लगता। डेम के समीप फैला घना जंगल और आसपास के हरियाली से भरपूर स्थल ट्रेकिंग, पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए आदर्श स्थान बनते जा रहे हैं। नए साल और अवकाश के दिनों में यहां हजारों की संख्या में लोग भ्रमण के लिए आते हैं।

शहर में 10 किलोमीटर लंबी सडक़ पर लाखों खर्च कर लगाए थे पौधे, नहीं बचे, फिर पौधरोपण की तैयारी

यह है ऊमरडोली डेम पहुंच मार्ग
कटनी क्षेत्र के लोग बड़गाव बकलेहटा होते हुए या बड़गांव पाली माँ शारदा का मंदिर है दिब्य दर्शन करते हुए ऊमरडोली बांध तक पहुंच सकते हैं। बहोरीबंद व कुम्हारी एरिया के लोग सलैया स्टेशन से ग्राम लालपुरा के रास्ते पहुंचें। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का कहना है कि ऊमरडोली केवल एक बांध नहीं, यह हमारे जिले की शान और पहचान है। यहां आकर मन को सुकून, आंखों को हरियाली और दिल को गर्व का अनुभव होता है। ऐसी ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शासन और प्रशासन से यह भी मांग रखी है कि इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर इसके संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
7000 रूपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,लोकायुक्त रीवा की कार्यवाही।

7000 रूपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,लोकायुक्त रीवा की कार्यवाही।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d