उमरिया।जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम इंदवार में लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को पटवारी भूपेंद्र सोनी को सात हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है,बता दें इन्दवार निवासी महेंद्र द्विवेदी की शिकायत पर लोकायुक्त रीवा ने यह कार्यवाही की है,आवेदक ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे का आवेदन किया था जिस पर डोंगरी टोला भरेवा में पदस्थ पटवारी के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी,आवेदक महेंद्र द्विवेदी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की जिसकी पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्यवाही की है,बुधवार को पटवारी भूपेंद्र सोनी ने आवेदक महेंद्र द्विवेदी को रिश्वत की राशि सात हजार रुपए लेकर अमरपुर स्थित एक चाय की दुकान में बुलाया जहां रुपए लेनदेन के बाद पूर्व से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस आरोपी पटवारी को गिरफ्तार करने के बाद बांधवगढ़ स्थित विश्राम गृह लेकर पहुंची है जहां अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


