आदिवासी किसानों से 15 वर्षों से काबिज लगभग 11.45 हेक्टेयर अतिक्रमित कृषि भूमि को वन संरक्षक मध्य वनवृत्त कमल अरोरा तथा वन मंडलाधिकारी कटनी गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं उप मंडलाधिकारी जया त्रिपाठी कटनी पश्चिम की उपस्थिति एवम निर्देशन में वन परिक्षेत्र रीठी अंतर्गत बीट खुसरा के कक्ष क्रमांक RF 165 में विगत लगभग 15 वर्षों से काबिज लगभग 11.45 हेक्टेयर अतिक्रमित कृषि भूमि को मेड़ तोड़कर एवम ट्रेंच बनाकर बेदखल करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया ।
वन परिक्षेत्र रीठी रेंजर महेश पटेल ने बताया कि आदिवासी समुदाय के किसान खुसरा बीट के कक्ष क्रमांक RF 165 में विगत लगभग 15 वर्षों से काबिज होकर व पेड़ों की कटाई कर खेत बना खेती कर रहे थे जिनको कई बार नोटिस तामील किया गया था इसके बाद भी अतिक्रमित भूमि को मुक्त नहीं किया गया था जिसके चलते 29जुलाई को उक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार रीठी, पुलिस थाना रीठी स्टाफ,परिक्षेत्र अधिकारी बहोरीबंद, रीठी ढीमरखेड़ा एवम कटनी परिक्षेत्र का वन अधिकारियों की उपस्थिति मैं 15 वर्षों से काबिज वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
हरिशंकर बेन,,


