सिलौंडी: तहसील क्षेत्र के सभी पटवारियों ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर तहसीलदार महोदया जी को ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें प्रमुख रूप से बहुत सारे पटवारी का महंगाई भत्ता एरियस अप्राप्त है , पटवारियों के अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक प्रभार का अतिरिक्त भुगतान बाकी है ।
पटवारी कविता गोटिया का फरवरी माह का वेतन अप्राप्त है जैसी विभिन्न मांगो का ज्ञापन तहसीलदार जी को सौंपा है ।
इस दौरान मध्य प्रदेश पटवारी संघ के सभी पटवारी की मौजूदगी रही है ।


