पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर कन्नौज अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में, थाना गुरसहायगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 शातिर चोर 1. सोनू पुत्र कामता निवासी ग्वारी नुनियनपुर्वा थाना थानगांव जिला सीतापुर 2. सतेन्द्र पुत्र विशम्भर निवासी ग्राम नया बंगला थाना बिलग्राम जिला हरदोई 3. सुनील उर्फ पेन्दी पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी चमारनपुर्वा मजरा ग्वारी थाना थानगांव जनपद सीतापुर को दिनांक 24.07.2025 को मुखबिर की सूचना पर जलालाबाद अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पीली तथा सफेद धातु के आभूषण व कुल 35,000 रुपये नगद व 02 अदद तमन्चा नाजायज 315 बोर व 02 कारतूस नाजायज 315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं इनके गिरोह में 07 सदस्य है जो घूम-घूम कर विभिन्न जनपदों में चोरी करते हैं अभियुक्त सोनू के विरूद्ध 02 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं । अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर थाना गुरसहायगंज पर मु0अ0सं0 409/2025 व मु0अ0सं0 410/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किये गये । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 08.07.2025 को वादी संजीव कुमार उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 अशोक कुमार निवासी ग्राम भुरजानी थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज द्वारा दिनांक 07/08.07.2025 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर का ताला तोडकर आभूषण व तीन लाख पचास हजार रूपये व पडोसी अवधेश कुमार पुत्र स्व0 सोनेलाल के घर से नब्बे हजार रूपये व आभूषण चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । वादी की सूचना पर थाना गुरसहायगंज पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 370/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
*चोरी करने का तरीका–* अभियुक्तगण छोटी कार व मोटरसाइकिल से गैर जनपदों में जाकर गली मोहल्ले एवं नगर में घूम-घूम कर सम्पन्न घरों को चिन्हित करते हैं व उनकी रेकी करते है तथा उन्ही घरों में चोरी कर लेते हैं ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
1. सोनू पुत्र कामता निवासी ग्वारी नुनियनपुर्वा थाना थानगांव जिला सीतापुर उम्र 20 वर्ष
2. सतेन्द्र पुत्र विशम्भर निवासी ग्राम नया बंगला थाना बिलग्राम जिला हरदोई उम्र 28 वर्ष
3. सुनील उर्फ पेन्दी पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी चमारनपुर्वा मजरा ग्वारी थाना थानगांव जनपद सीतापुर उम्र करीब 19 वर्ष
*वांछित अभियुक्तगण का विवरणः-*
1.आकाश पुत्र अवधेश निवासी ग्राम बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर
2.अजय उर्फ बिज्जू निवासी ग्राम बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर
3.मोनू पुत्र कामता निवासी ग्वारी थाना थानगांव जिला सीतापुर
4.टक्कल पुत्र नामालूम निवासी बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरणः-*
अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 07/08.07.2025 की रात्रि में ग्राम भुरजानी में अपने साथियों 1.आकाश पुत्र अवधेश निवासी ग्राम बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर 2.अजय उर्फ बिज्जू निवासी ग्राम बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर 3. मोनू पुत्र कामता निवासी ग्वारी थाना थानगांव जिला सीतापुर 4.टक्कल पुत्र नामालूम निवासी बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर के साथ मिलकर हम लोगों ने चोरी की थी जिसमें पीली तथा सफेद धातु के जेवरात व नगद रुपये चोरी किये थे । जिसको हम लोगों ने आपस में बाँट लिया था । जिसमें से हम लोगों के हिस्से का चोरी का माल हम लोगों के पास मौजूद है इसी डर से भाग रहे थे । कडाई से उनके साथियों व अन्य माल के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो पकडे गये तीनों व्यक्तियों ने बताया कि यह वही माल व रुपया है जो हम लोगों को हिस्से में मिला था, हम लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाडी नं0 UP 14 BD 4000 होन्डा सिटी से आकर दिनांक 07/08.07.2025 को ग्राम भुरजानी में चोरी की थी । अन्य साथियों का हमें पता नही हैं अन्य जेवरात व रुपये हमारे साथियों के पास है तथा उक्त गाडी को कोतवाली सीतापुर की पुलिस द्वारा हमारे अन्य साथियों के साथ दिनांक 12/07/2025 को किसी मुकदमें में बन्द हो गयी है ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सोनू –*
1. मु0अ0सं0 189/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना असन्द्रा जिला बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 24/2024 धारा 380/411/413/414/457 भादवि थाना जहांगीराबाद जिला बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 38/2024 धारा 380/411/413/414/457 भादवि थाना जहांगीराबाद जिला बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 101/2024 धारा 380/411/457 भादवि थाना टिकैत नगर जिला बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 133/2024 धारा 380/411/413 भादवि थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 269/2023 धारा 380/411/413 भादवि थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी
7. मु0अ0सं0 292/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी
8. मु0अ0सं0 292/2024 धारा 380/411/413/414/457 भादवि थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी
9. मु0अ0सं0 330/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी
10. मु0अ0सं0 555/2024 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी
11. मु0अ0सं0 095/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना बदोसराय जिला बाराबंकी
12. मु0अ0सं0 169/2024 धारा 380/411/413/457 भादवि थाना मोहम्मदपुर खाला जिला बाराबंकी
13. मु0अ0सं0 91/2024 धारा 380/411/457 भादवि थाना रामनगर जिला बाराबंकी
14. मु0अ0सं0 188/2023 धारा 380/411/413/457 भादवि थाना रामनगर जिला बाराबंकी
15. मु0अ0सं0 200/2023 धारा 380/411/413/457 भादवि थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी
16. मु0अ0सं0 213/2023 धारा 380/411/413/457 भादवि थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी
17. मु0अ0सं0 324/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी
18. मु0अ0सं0 150/2024 धारा 380/411 भादवि थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी
19. मु0अ0सं0 156/2024 धारा 380/411 भादवि थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी
20. मु0अ0सं0 370/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस कोतवाली गुरसहायगंज जनपद कन्नौज
21. मु0अ0सं0 409/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली गुरसहायगंज जनपद कन्नौज
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सतेन्द्र -*
01. मु0अ0सं0 503/2023 धारा 323/324/504/506 भादवि व 3(1)(घ)/3(2)(va)SC/ST एक्ट थाना बिलग्राम जनपद हरदोई
02.मु0अ0सं0 410/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली गुरसहायगंज जनपद कन्नौज
*बरामदगी का विवरणः-*
1. पीली धातु का एक हार
2. दो जोडी सफेद धातु की टूटी हुयी तोडिया
3. एक अदद जोडी कुन्डल पीली धातु
4. 02 जोडी बिछिया सफेद धातु
5. 04 अदद अंगूठी पीली धातु
6. 05 अदद सिक्के सफेद धातु
7. 35,000 रुपये नगद
8. 02 अदद तमन्चा नाजायज 315 बोर व 02 कारतूस नाजायज 315 बोर
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम थाना गुरसहायगंज टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे
2. उ0नि0 मोहनलाल
3. हे0का0 सुरेन्द्र कुमार
4. का0 अशोक कुमार
5. का0 राहुल कुमार
6. का0 नीरज कुमार
7. का0 कृष्णकांत
8. का0 पवन कुमार
*सर्विलांस व एसओजी टीम-*
1. निरीक्षक त्रदीप सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम
2. उ0नि0 कमल भाटी प्रभारी एसओजी टीम
3. हे0का0 सुधीर कुमार एसओजी टीम
4. हे0का0 दुष्यंत यादव सर्विलांस टीम
5. हे0का0 मनोज सिंह एसओजी टीम 6. हे0का0 अजय कुमार एसओजी टीम
7. का0 शिवराज सर्विलांस टीम
8. का0 मनीष कुमार सिंह एसओजी टीम
9. का0 गौरव कुमार एसओजी टीम
10. का0 यगन एसओजी टीम


