सिलौंडी: शासन के निर्देश पर आज सिलौंडी कन्या हाई स्कूल में ब्लाक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता बालक बालिका की अंडर 19 हुई जिसमें कछार गांव बड़ा , पान उमरिया ,कन्या स्कूल सिलौंडी की टीमों ने भाग लिया ।
कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 बालिका और 7 बालक को जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा ।
खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सिलौंडी उपसरपंच राहुल राय, प्राचार्य विशाल वरकड़े,मंडल उपाध्यक्ष अमित राय,शिक्षक सुभाष बागरी ,अन्नू राय ,जीवन लाल बागरी , अशोक हल्दकार,मंडल मीडिया प्रभारी धीरज जैन सहित छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही ।


