गांव मैं फैली गंदगी व जगह- जगह पानी का बहाव न होने से गांव भर में कीचड़ मच रहा था जिससे यहां के रहवासी बहुत ही परेशान थे, यहां तक की पैदल निकलना भी दुश्वार हो चुका था । यह देख तुरंत रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेदा सरपंच ने मजदूरों को बुला गांव मैं रोड किनारे फैली गंदगी की जे सी बी और ट्रेक्टर ट्राली की मदत
से साफ सफाई करवाई गई एवम जहा बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही थी वहा ढोलगा डालकर नली बनवाई गई । और सरपंच रमेश पटेल और रोजगार सहायक सचिव अमित खरे द्वारा सभी ग्राम वासियों को सड़क पर कचरा ना फेंकने एवं गांव को साफ स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई ।
हरिशंकर बेन,,


