आदरणीय सभी श्रद्धालु भक्तों को सूचित किया जाता है कि गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में 27 और 28 जुलाई को हरि नाम सत्ता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,जो भगवान शिव की महिमा और आराधना का विशेष अवसर है। यह आयोजन लगातार छठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र की उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत पटपड़ा में स्थित है। इस धाम में शिव शंकर भोलेनाथ और शिव के अवतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा एक साथ विराजमान है। धाम में अखंड ज्योत और नव नाथो का धुना जलता ही रहता है, और वर्ष भर में दर्जनों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
27 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से हरि नाम सत्ता खड़ा कर पूजन किया जाएगा और रात्रि 8:00 बजे से क्षेत्र की धार्मिक मंडलों के द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा। 28 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे शिव शंकर भोलेनाथ और शिव के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी का महा अभिषेक, हवन आहुति और महा आरती के बाद दही लाई प्रसादी वितरण किया जाएगा।
आप सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करें। श्रद्धालु भक्तगण अपनी यथाशक्ति इस कार्यक्रम में सहयोग कर सकते हैं दान राशि या अन्य सामग्री देकर। आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


