• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी मे जबलपुर एसटीएफ (स्पेशन टॉस्क फोर्स) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 24, 2025
in कटनी
0
*कटनी मे जबलपुर एसटीएफ (स्पेशन टॉस्क फोर्स) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*यह कार्रवाई कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम बखड़ेरा में की गई, जहां दबिश देकर एक युवक को पकड़ा गया है। युवक के पास से 1 लाख 56 हजार रुपए के नकली नोटें जब्त की गई है।*
इस कार्रवाई से हडक़ंप मच गया है। इस कार्रवाई में नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाले हाईटेक उपकरण, कंप्यूटर, स्कैनर, कलर प्रिंटर, स्पेशल कागज और नकली नोटों का जखीरा बरामद किया जाना बताया जा रहा है।एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि कृष्णा लोधी पिता गुलाब सिंह (29) नाम का युवक जो गांव में ऑनलाइन सेंटर चला रहा है वह 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट छापता है और सप्लाई करता है। इसका बड़ा नेटवर्क फैला है। इस इनपुट के बाद टीम ने सात दिन तक युवक की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सबूतों के बाद बुधवार शाम दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने ग्राम पंचायत बखड़ेरा स्थित कृष्णा लोधी के ठिकाने से 1 लाख 56 हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं। उसके पास से नोट छापने वाली प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर सिस्टम, स्कैनर, स्पेशल स्याही, काटने की ब्लेड, गोंद, नोट छपाई का पेपर, गाइडलाइन व नोट के डिजाइन वाली फाइलें बरामद होना बताया जा रहा है। कृष्णा लोधी ऑनलाइन व गारमेंटस की दुकान भी संचालित करता है। लोगों की नजरों से बचने और नकली नोटों के गोरखधंधे को छुपाने के लिए उसने दुकान को ढाल बना रखा था। वहीं से वह कंप्यूटर व प्रिंटर का उपयोग कर नकली नोट छापने का काम करता था
जानकारी अनुसार पूछताछ में पता चला है कि इस नेटवर्क का लिंक जबलपुर सहित अन्य महानगरों से भी जुड़ा है। यह आशंका जताई जा रही है कि युवक नकली नोटों की सप्लाई आसपास के जिलों और शायद कुछ राज्यों तक भी कर रहा था। एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी गई है।इस कार्रवाई में टीआई निकिता शुक्ला, एसआई गणेश ठाकुर, एक उप निरीक्षक और अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने पूरी सावधानी और रणनीति के तहत युवक को पकडऩे की योजना बनाई थी। गिरफ्तार कृष्णा लोधी को पूछताछ के लिए जबलपुर ले जाया गया है। वहां पर पूछताछ के दौरान और भी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।बडख़ेरा में हमारी टीम ने दबिश देकर नकली नोटें, प्रिंटर सहित मशीनें आदि जब्त की है। एक लाख ५६ हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। कृष्णा लोधी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ की टीम पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है कि ये नकली नोट कहां-कहां भेजे जा रहे थे और कितने समय से यह धंधा चल रहा था। गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सरपंच ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता की दिलाई शपथ,,,,

सरपंच ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता की दिलाई शपथ,,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d