भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संभागीय सचिव अनिल सिंह बागरी के नेतृत्व पर संभागीय मुख्यालय जबलपुर में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर एक दिवसीय रात्रिकालीन धरना प्रदर्शन किया ।
संभागीय सचिव अनिल सिंह बागरी ने बताया जब तक मांगे पूरी नहीं हुई तो 31जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी ।
इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
धरने में आर एस चौहान ,वीरेंद्र राठौर ,ईमान लाल कोष्ठी ,शिव नारायण प्यासी ,योगेश मिश्रा,सुनील उपाध्याय ,अरविंद ,राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे ।


