महापौर संगीता सुशील तिवारी ने एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदों के साथ संभागायुक्त अनिल सुचारी से मुलाकात की। उनसे नगर विकास के संबंध में चर्चा की। मुलाकात के दौरान संभागायुक्त ने बताया कि वर्ष 2005 में मैं यहां बतौर अपर कलेक्टर कुछ समय के लिए रहा हूं। उस समय के सागर और अब के सागर में बहुत अंतर है। व्यापक स्तर पर बदलाव आया है। तब सिर्फ कैंट क्षेत्र ही ऐसा होता था, जहां मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक के लिए जाने में अच्छा लगता था। नगर में ऐसा कोई स्थान नहीं था। रास्ते भी तंग थे। अब जब मैं आज का सागर देखता हूं तो तारीफ के लायक बदलाव साफ नजर आता है। यहां खूब विकास हुआ है, जो साफ नजर आता है। उन्होंने महापौर एवं एमआईसी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह से सागर की बेहतरी के लिए काम करते रहें। मेरे द्वारा भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, धर्मेंद्र खटीक, रुपेश यादव, राजकुमार पटेल, संगीता शैलेश जैन, पार्षद रुबी कृष्णकुमार पटेल, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, सोमेश जड़िया, भाजपा नेता संतोष दुबे, रिशांक तिवारी आदि मौजूद थे।
सागर से दुर्ग सिंह यादव की रिपोर्ट


