22जुलाई को साहित्य निकेतन हाई स्कूल -बड़गाव मे नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं मे नशा के दुष्परिणाम को प्रदर्शित करती हुए ,रंगोली कार्यक्रम एवं ड्राइंग पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रीठी थाना प्रभारी राखी, सलैया चौकी प्रभारी,अपने स्टॉप दल के साथ उपस्थित रहे.थाना प्रभारी द्वारा समस्त छात्र छात्राओं के कला कौशल की बखूबी प्रशंसा की गयी एवं सभी को पुरुष्कार प्रदान किये गये. अतिथियों द्वारा साहित्य निकेतन स्टाफ संचालक रावत के मार्गदर्शन की एवं प्राचार्य राकेश पटेल, मयंक, परम,मुस्कान ख़ुशी , नेहा, दिव्या, काव्या , मेघा, ज्योति सहित, समस्त स्टॉफ की सराहना की गई, वही छात्राओं द्वारा अनुरोध करने पर थाना प्रभारी ने बच्चियों के लिए एक मोटिवेशन कैंप लगाने और उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुनः संस्था मे उपस्थित होने का आश्वासन दिया गया ।
हरिशंकर बेन


