संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर भोपाल
नरसिंहपुर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णता अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें में लगातार दर पकड़ की कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में थाना स्टेशन गंज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की संतोष उर्फ खिलला चौधरी जो कि लुरहेटा का रहने वाला है अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पेड़ लगाए हुए हैं सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी के खेत से 446 गांजे के पौधे जिनका कुल वजन 1 क्विंटल 68 किलोग्राम जप्त करने में सफलता प्राप्त की साथ ही आरोपी को भी अपनी अभिरक्षा में लेकर मामला पंजीबद्ध किया
1बाइट संदीप भूरिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर


