सिलौंडी में संत श्री दामोदर जी महाराज का शुभ आगमन हुआ । सभी ग्राम वासी ने संत श्री का आशीर्वाद लिया ।
परम पूज्य संत श्री दामोदर जी महाराज के संरक्षण में सावन माह में अखंड सीता राम का कीर्तन पंचमुखी सेवा न्यास दरबार में चल रहा है । संत जी के सानिध्य में
आज सावन सोमवार को ग्राम पुरोहित संयोग शास्त्री जी मार्गदर्शन में विधि विधान से भगवान शंकर जी का रुद्राभिषेक सुबह 9 बजे से पंचमुखी सेवा न्यास दरबार में होगा ।
जिसमें क्षेत्र के भक्त बड़ी संख्या में शामिल होगे
संत श्री दामोदर जी महाराज बताया कि सावन माह में हम सभी को अधिक से अधिक धार्मिक कार्यक्रम करना चाहिए ।
गरीबों की सेवा करना चाहिए ।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्रों की मदद करते हुए उनके उजव्वज भविष्य कामना करना चाहिए ।
नशा से दूर रहना चाहिए ।


