क्षेत्रीय( विकासखंड )स्तरीय प्रतियोगिताओं में जेपीवी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थी रहे अव्वल –
दिनांक 18.7.2025 को डीपीएस पब्लिक स्कूल कटनी में स्केटिंग स्पर्धा आयोजित हुई जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने भी भाग लिया इसी दौरान जेपी वी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक राजेश मिश्रा, क्रीड़ा शिक्षिका सीमा केवट एवं अन्य सहयोगी शिक्षक राकेश जेदिया के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज की इन सभी विद्यार्थियों में जेपीवी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थी अंतश जैन ने द्वितीय , वंश मेघवानी ने तृतीय स्थान एवं अर्णव भावनकर भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए इसी दौरान साइना इंटर नेशनल विद्यालय में भी शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं जिनमें अंडर 14 एवं अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभागिता दर्ज की इन सभी विद्यार्थियों में
जे पी वी डी ए वी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 14 बालिका वर्ग में आरना बजाज ने प्रथम तथांशी ने द्वितीय एवं अनिका सुहाने ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । शतरंज प्रतियोगिता अंडर 14 बालक वर्ग से अनुराग मिश्रा प्रथम , आदर्श सिंह द्वितीय एवं प्रकाश अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया शतरंज प्रतियोगिता अंडर 17 बालिका वर्ग से स्वाति पटेल प्रथम , अनन्या सेक्सरिया द्वितीय अनन्या श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर एवं अनन्या अग्रवाल भी चयनित हुए शतरंज प्रतियोगिता अंडर 17 बालक वर्ग से आर्यन पुरवार ने प्रथम एवं अमोघ दुबे , व अनन्य जार भी चयनित हुए इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के द्वारा विद्यालय को गौरव प्रदान किया उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश क्षेत्रीय जोन के निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धि प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया ये सभी विद्यार्थी आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता दर्ज करेंगे


