मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेश दौरे से लौटते ही अपने ससुराल, रीवा पहुंचे। जहां उन्होंने अपने ससुर स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा इस दौरान कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज रीवा में ससुराल पहुंचकर पूज्य ससुर स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक शिक्षक के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी पूर्ण निष्ठा से देश और समाज की अनुपम सेवा की। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके चरणों में कोटिशः नमन।”


