रिपोर्टर: हेमंत सिंह
कटनी:नशामुक्त अभियान के तहत यातायात थाना प्रभारी ने ऑटो चालाकों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ….
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक अनुभाग/थाना स्तर पर संचालित नशा मुक्ति अभियान के क्रम में आज
दिनांक 17.07.2025 को थाना यातायात द्वारा मिशन चौक में 25-30 ऑटो ई रिक्शा चालकों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया आमजन को पोस्टर वितरित किए गए एवं शहर को नशे मुक्त करने के लिए शपथ दिलाई गई साथ ही रात्रि के समय ऑटो ई रिक्शा चालकों द्वारा रेलवे स्टेशन से यात्रियों से अधिक राशि न लेने की भी समझाइश दी गई।


