मुक्तिधाम में किया पौधारोपण
उमरियापान:- मुक्तिधाम को हरा भरा बनाने की मुहिम को लेकर बड़ी बखरी उमरियापान चौरसिया समाज के लोंगो ने पौधारोपण किया। मुक्तिधाम में सामूहिक रूप से अलग अलग प्रजाति के 32 पौधों का रोपण किया। सेवानिवृत्त शिक्षक शिवकुमार चौरसिया ने बताया कि मुक्तिधाम में बीते वर्षों में भी पौधारोपण किया गया है। 44 पौधे अब भी जीवित है। यहाँ जन्मदिवस, सालगिरह,धार्मिक त्यौहारों पर भी पौधारोपण किया जाता है।पौधारोपण के दौरान मिकी चौरसिया,लकी चौरसिया, प्रदीप चौरसिया,भारती चौरसिया,संतू चौरसिया,अभिषेक चौरसिया,जित्तू चौरसिया,सौरभ चौरसिया,अखिल चौरसिया,सुमित चौरसिया,वासू चौरसिया,सोनू चौरसिया, शिशु चौरसिया,पप्पू चौरसिया,गोलू चौरसिया सहित परिवार के अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


