रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम // पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के तहत जिले में गत दिनों निरीक्षकों के व्यापक फेरबदल किया गया है। इसी फेरबदल के तहत मुख्यालय की सिटी कोतवाली में सोहागपुर थाना से निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर की नवीन पद स्थापना की गई है। नवागत सिटी कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने आगमन के साथ ही नगर में चलने वाले अवैध कारोबार जुआ, सट्टा, शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को लेकर करवाही की मुहिम शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उन्होंने अवैध कारोबार पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जिसके तहत सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सट्टा एवं शराब के अवैध कारोबार को लेकर कार्यवाही की गई है।जिसके बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सिटी कोतवाली के एचसी आशीष शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्यवाही में नमन नर्मदा गार्डन के पास से आरोपी विजय यादव को देशी 200 क्वार्टर के साथ टीवीएस स्कूटी सहित गिरफ्तार कर 34(1) के तहत प्रकरण कायम किया है। इसी प्रकार सेठ गुरुप्रसाद स्कूल के पास से देशी 50 क्वार्टर सहित आरोपी पृथ्वी को पकड़ कर कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार चक्कर रोड से देशी मदिरा प्लेन के 18 क्वार्टर सहित आरोपी रितेश जाटव को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार संजय नगर बंगाली कॉलोनी एरिया से 580 रुपए सट्टा पर्ची सहित आरोपी सतीश केवट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार जय स्तंभ चौक के पास से 440 रुपय सट्टा पर्ची सहित आरोपी सलमान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सूत्रों की माने तो अवगत हो कि इन दिनों बंगाली कॉलोनी एरिया में प्रीतम का सट्टा जोर-शोर से चालू हो गया है और वहां बड़े स्तर पर सट्टे का अवैध कारोबार संचालित होने की खबर सुर्खियों में है। जिसके सट्टे के अड्डे पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती भी होगी।


