MP NEWS CAST मनीष गौतम
प्रति वर्ष भांति सावन माह की शुरुआत के अवसर पर कटनी प्रधान डाकघर में विशेष गंगाजल काउंटर का शुभारंभ माननीय प्रवर अधीक्षक डाकघर जबलपुर संभाग श्री आशीष श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में, पोस्टमास्टर कटनी श्री गगन मुड़ोतिया जी के द्वारा किया गया । अंकित बिलैया, मार्केटिंग प्रभारी, कटनी ने बताया कि इस काउंटर के माध्यम से पवित्र सावन माह में श्रद्धालु आसानी से विशेष काउंटर से गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे । इस उपलक्ष्य में बहुत सारे श्रद्धालुगण द्वारा गंगाजल खरीदा गया । गंगोत्री स्रोत से निकला पवित्र गंगाजल आपके नजदीकी डाकघरों में 250 ML की बोतल 30₹ में उपलब्ध है । इसके साथ ही कटनी के प्रमुख शिवालयों में जैसे कि मधई मंदिर, नीलकंठेश्वर मंदिर इत्यादि में भी सावन सोमवार के दिन विशेष स्टाल लगाई जाएगी ।


