• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जन जागरूकता अभियान हुआ प्रारंभ….

by Manish Gautam Chiefeditor
July 15, 2025
in नर्मदापुरम
0
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जन जागरूकता अभियान हुआ प्रारंभ….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश अनुसार नर्मदापुरम पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से एक विशेष जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। यह अभियान आज 15 जुलाई से प्रारम्भ होकर 30 जुलाई 2025 तक जिले के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में संचालित हो रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों ,युवाओं एवं छात्रों तथा नागरिकों को नशे की लत से बचना तथा नशीले पदार्थों के उपभोग से उत्पन्न दुष्परिणामो से अवगत कराना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई एवं वर्तमान में श्रावण का पवित्र माह चल रहा है। इस दौरान आगामी दिनों में पचमढ़ी में आयोजित नागद्वारी मेला आयोजित होना है जिसमें लाखों की तादात में जिले एवं सीमावर्ती प्रदेश के श्रद्धालु सम्मिलित होते है। उक्त मेले में लोगों को बैनर,पोस्टर, पम्लेट वितरण कर, शॉर्ट फिल्म एवं नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया जाएगा बताया गया।

प्रेस वार्ता के पश्चात –

पुलिस लाइन वेलफेयर सेंटर , नर्मदापुरम में छात्रावास, एसएनजी कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों के साथ वार्ता कर उन्हें नशे की लत कैसे पड़ जाती है इस सम्बन्ध में बताया जाकर, नशे के दुष्परिणमो से अवगत कराया गया एवं नशे से क्यों दूरी है जरूरी बताया गया एवं बताया कि नशा केवल उस व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक संरचना को भी हानि पहुँचाता है। युवाओं को इस कुप्रवृत्ति से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नशा मुक्ति सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई जिसमें –
📞 मानस हेल्पलाइन: 1933
📞 नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन: 14416
📞 नशा मुक्ति हेल्पलाइन: 14446
📞 म.प्र. पुलिस नारकोटिक्स विंग: 7049100785
एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।साथ ही बच्चों को पंपलेट, नशे से दूरी है जरूरी लिखी केप एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी मोहन सारवान, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन ठाकुर एवं सूबेदार ईशान रिछारिया, सूरज जमरा एवं छात्रावास अधीक्षक गंगाधर शर्मा, ध्रुव मीणा, वसंत मीना, अरविन्द रघुवंशी, जय सिंह निमोदा, सालिकराम सहदेव झारवडे उपस्थित थे । जिला मुख्यालय के अतिरिक्त थाना देहात, थाना इटारसी, थाना पथरौटा, थाना शिवपुर, थाना पचमढ़ी, थाना पिपरिया के अंतर्गत भी यह अभियान सामूहिक रूप से चलाया गया है, जिसमें पंपलेट वितरण, जनसंवाद, जागरूकता पोस्टर एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नवागत कोतवाली टीआई के निर्देशन में सट्टा-शराब के अवैध कारोबार पर छापामार कार्रवाई से मचा हड़कंप….

नवागत कोतवाली टीआई के निर्देशन में सट्टा-शराब के अवैध कारोबार पर छापामार कार्रवाई से मचा हड़कंप....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d