रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा। श्रावण मास के शुरू होते ही प्रथम सोमवार को स्थानीय बलराम पटेल कॉलोनी में नमामि पाराशर के निवास पर मिट्टी के शिवलिंग एवं शिव परिवार का निर्माण कर उनका दुग्धाभिषेक, पंचामृताभिषेक पंडित अरुण शर्मा ने पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया। अभिषेक उपरांत भगवान भोलेनाथ एवं शिव परिवार का आकर्षक श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया गया। सभी महिलाओं एवं कॉलोनी वासियों ने भगवान शिव पार्वती के दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। ततपश्चात मनोहारी भजनों से शिव भक्ति का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो कई घंटों तक चलता रहा। इस अवसर पर कृष्णा सोनी, रानी वर्मा, रमा रघुवंशी, अनुसुइया राजपूत, रीना यादव, कीर्ति यादव,विनीता रघुवंशी आदि महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया ।


