रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आर्थिक संकट से जूझ रहे नागरिकों के लिए नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम शासन की योजना के माध्यम से उनकी मदद कर रही है।मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना जिसे संबल योजना भी कहा जाता है। एक महिला अपने पति की असमायिक मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही थी। बच्चों को पालने में परेशानी आ रही थी, संबल योजना उसके लिए वरदान बनकर आई और उसे दो लाख रुपए की राशि शासन स्तर से मिली। जिसका प्रमाण पत्र नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रदान कर किया। नगरपालिका में संचालित श्रम शाखा के संदीप यादव ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर शासन की योजनाओं से नागरिकों को लाभांवित किया जा रहा है। संबल योजना के तहत वार्ड 32 ईदगाह की ज्योति मांगरोल पति स्व हुकुमचंद मांगरोल को दो लाख की राशि का लाभ दिया गया। श्रीमती मांगरोल ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।


