• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी पुलिस की संदिग्ध अपराधियों के डेरों पर एक और बड़ी कार्यवाही* *थाना कुठला, थाना रीठी, बिलहरी, थाना बरही अंतर्गत पारधियो के ठिकानों पर कटनी पुलिस की दबिश ।* *राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस दल ने चलाया अपराधियों का सर्चिंग ऑपरेशन।*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 12, 2025
in कटनी
0
*कटनी पुलिस की संदिग्ध अपराधियों के डेरों पर एक और बड़ी कार्यवाही*  *थाना कुठला, थाना रीठी, बिलहरी, थाना बरही अंतर्गत पारधियो के ठिकानों पर कटनी पुलिस की दबिश ।*  *राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस दल ने चलाया अपराधियों का सर्चिंग ऑपरेशन।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST __मनीष गौतम

*अलग-अलग अनुभाग एवं थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई रेड कार्यवाही।*

पुलिस कप्तान श्री अभिनव विश्वकर्मा द्वारा कटनी जिले को अपराध मुक्त बनाने हेतु एवं अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने तथा अपराध से जुड़ने वाले व्यक्तियों को सख्त संदेश देने हेतु कटनी में संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर कटनी पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की जा रही है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250712-WA0028.mp4

विगत दिनों हाईवे लूट कांड में पारधी गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद कटनी पुलिस की कार्यवाही तेज हो गई है। इन अपराधियों से संदिग्ध अपराध में प्रयुक्त हथियार साजो सामान बरामद होने के बाद पारधी गिरोह के अन्य ठिकानों पर भी कटनी पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज थाना बरही, थाना रीठी, थाना कुठला, चौकी बिलहरी अंतर्गत रह रहे पारधियों के डेरो पर दबिश दी गई, इस कार्यवाही में अलग-अलग 04 टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर एक साथ रेड की कार्रवाई की गई।

*टीम क्र. 01* विजयराघवगढ़ अनुभाग अंतर्गत एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री धीरेन्द्र धार्वे के नेतृत्व में थाना बरही, थाना वि.गढ एवं थाना बड़वारा की गठित टीमों द्वारा थाना बरही क्षेत्रांतर्गत ग्राम हीरापुर, छिंदिया टोला, खिरहनी में दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल एवं अवैध कच्ची शराब निर्माण सामग्री महुआ लाहन लगभग 400 किलोग्राम नष्ट किया गया।

*टीम क्र. 02* नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना कुठला, थाना माधव नगर, थाना रंगनाथनगर, थाना एनकेजे व्दारा थाना कुठला क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरदुआ, मदार टेकरी, ग्राम पटेहरा, ग्राम कुडो, ग्राम कैलोरी में दबिश दी गई।

*टीम क्र. 03* एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रीठी एवं थाना प्रभारी बहोरीबंद व्दारा थाना रीठी क्षेत्रांतर्गत देवगांव,बिरहुली,बूढ़ा ललितपुर ,इमलिया,रयपुरा में दबिश दी गई।

*टीम क्र. 04* निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में निरीक्षक अनुप सिंह ठाकुर एवं चौकी बिलहरी व पुलिस लाइन के बल व्दारा चौकी बिलहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कैमोरी में दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल एवं अवैध कच्ची शराब निर्माण सामग्री महुआ लाहन लगभग 40 किलोग्राम नष्ट किया गया। एवं अवैध कच्ची शराब जब्त की गई।

रेड कार्यवाही के दौरान संदिग्ध निवासियों और उनके मूल निवास के संबंध में प्रशासन से जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई एवं उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच की गई।

कार्यवाही के दौरान पुलिस अधिकारियों ने परधियों को समझाइश दी कि वे अपराध की राह छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और समाज की भलाई में सहभागी बनें। उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। ऐसे अभियान भविष्य में भी समय-समय पर जारी रहेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धा पूर्वक मना गुरु पूर्णिमा पर्व*

*श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धा पूर्वक मना गुरु पूर्णिमा पर्व*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d