*श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धा पूर्वक मना गुरु पूर्णिमा पर्व*
*पंडित निलेश महाराज के सानिध्य में हुए आयोजन*
शहर के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भागवताचार्य पंडित निलेश जी महाराज के सानिध्य में शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया।सुबह से मंदिर परिसर में विविध धार्मिक आयोजन चलते रहे। संगीत मय सुंदरकांड के पाठ में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। देवी जागरण ग्रुप के द्वारा एक
से बढ़कर एक भजनों की सुंदर प्रस्तुति ने भक्तों का मन मोह लिया। आपको बता दें कि हर वर्ष श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस बार भी शिष्यों के द्वारा पंडित निलेश जी महाराज के पूजन अर्चन के बाद आशीर्वाद ग्रहण किया। सुंदरकांड पाठ की समाप्ति के बाद भंडारा प्रसाद में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।


