उमरियापान से स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा और सिहोरा मार्ग पर हर गांव में सड़कों पर रहता है मवेशियों के जमावड़ा, कलेक्टर के आदेश भी बेअसर
उमरियापान:- बारिश के इन दिनों में सड़क पर बेसहारा मवेशियों की धमाचौकड़ी लोगों को परेशानी में डाल रही है। दिन हो चाहे रात सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा होने से लोग ठीक से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सड़क पर मवेशी जहां लोगों को मुसीबत पैदा कर रहे हैं तो वहीं फुटपाथ खाली नहीं हैं,यहां पर वाहनों का जमावड़ा रहता है जिससे समस्या दोनों ओर से बन रही है। जहां सड़क पर दुर्घटनाओं का शिकार होकर लोग घायल हो रहे हैं तो वहीं वाहनों की टक्कर से भी मवेशी भी चोटिल रहे हैं। उमरियापान से स्लीमनाबाद की तरफ और उमरियापान से ढीमरखेड़ा की तरफ मुख्य सड़कों पर पड़ने वाले प्रत्येक गांवों में मवेशियों के जमावड़ा रहता है। यहीं समस्या उमरियापान से सिहोरा मार्ग पर है। पशु मालिक अपने ही मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। बरसात के मौसम में मवेशी सड़कों पर आकर बैठते हैं। दिन के अलावा रात के समय पर भी मवेशियों के जमावड़ा सड़कों पर रहता है।इस कारण वाहन चालकों और मवेशियों दोनों को परेशानी होती है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने भले ही मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।सड़कों पर मवेशियों को लेकर कलेक्टर ने टीएल (समयसीमा) बैठक में भी नराजगी जाहिर कर तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है, लेकिन तहसील स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी बेखबर हैं।खमियाजा राहगीरों में हादसे की आशंका बनी रहती है।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


