गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी विद्यालय प्राचार्य भारत सिंह एवं समस्त शिक्षक स्टाफ एवम
छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्तिथि मैं फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। जिसका उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और उत्तरदायित्व का भाव भी जागृत करना था। जैसे गुरु अपने ज्ञान से जीवन को दिशा देते हैं, वैसे ही वृक्ष अपनी छाया और फल से प्रकृति को संवारते हैं। जीवन में हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए। वही इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में उत्साह और पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदना देखने को मिली। पौधारोपण के साथ बच्चों को पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही गुरु पूर्णिमा, जो गुरुओं के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आभार व्यक्त करने का पर्व है, इस वर्ष वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य से जुड़कर और भी गरिमामय हो गया। वास्तव में, जब छात्र गुरु और प्रकृति, दोनों की सेवा में स्वयं को समर्पित करते हैं, तो शिक्षा और संस्कार दोनों की सार्थकता प्रकट होती है।
हरिशंकर बेन


