उमरियापान:- करौंदी के महर्षि विद्यापीठ के ध्यानहाल में वैदिक विधिविधान से गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया। विद्यापीठ के ध्यानहाल में दीप प्रज्वलन के साथ गुरुदेव जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती और महर्षि जी की वैदिक विधिविधान से पूजा अर्चना की गई।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक, गुरुपूजन ध्यान योग, सरस्वती वंदना आदि का पाठ हुआ। कार्यक्रम में महर्षि विवि के कुलगुरु प्रमोद वर्मा ने कहा कि गुरु के सानिध्य में हम ज्ञानार्जन कर विद्या से लेकर ईश्वर की प्राप्ति करते हैं। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, समरसता प्रमुख डॉ. पी सुरेंद्र ने भी गुरु पूर्णिमा पर्व पर अपने विचार रखे।इस दौरान आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, रतिभान सिंह, डॉ. मानवेन्द्र पांडेय,डॉ. केके त्रिपाठी,रामदरश यादव सहित आश्रम के आचार्य,वेदपाठी ब्राम्हण,विवि स्टॉफ व अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


