प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए पौधारोपण, आसपास का वातावरण होगा स्वच्छ, ढीमरखेड़ा वन विभाग के द्वारा खमतरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम,15 हजार लगाए गए पौधें
उमरियापान :- वन विभाग के द्वारा वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के खमतरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों,समिति सदस्यों और चारवाहों के द्वारा हजारों की संख्या में पौधारोपण किया गया। एक पेड़ मा के नाम अभियान के तहत बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने पौधा रोपा और उपस्थित लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।विधायक ने कहा कि जीवन में पौधारोपण जरूरी है।कोरोना जैसी महामारी जैसे प्रदूषित वातावरण नहीं हो, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। जो हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ करेगा और हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलेंगी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि ढीमरखेड़ा के खमतरा में वन अपराध की रोकथाम, वन्य प्राणी सुरक्षा, अवैध उत्खनन,अतिक्रमण के संबंध में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों और चारवाहों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण को लेकर जानकारी दी गई। इसके अलावा एक पेड़ मा के नाम 2.0 कार्यक्रम के तहत पी 285 में 30 हेक्टेयर एमपीबी में अलग अलग प्रजाति के करीब 15 हजार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया,मनीष बागरी, नरेंद्र त्रिपाठी,अजय सोनी,जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे,सरपंच पुष्पा कोरी,अनिल बागरी,जितेंद्र अरोरा,गणेश साहू,सुनील सिंह,हर्ष द्विवेदी,अंकित झारिया,सोनू गौतम,रतन यादव,राकेश त्रिपाठी,योगेंद्र सिंह,प्रदीप चौरसिया,संतोष साहू,उमादत्त गौतम,अजय गुप्ता,सुलभ त्रिपाठी,रितेश त्रिपाठी,धीरज जैन, यश चौरसिया सहित वन विभाग स्टॉफ की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


