कटनी। जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल डन कॉलोनी में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ गत दिवस जबलपुर के प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विशाल बडेरा के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। डायलिसिस की सुविधा 24 घंटे निरंतर उपलब्ध रहेगी। यूनिट का सुपरविजन डॉक्टर विशाल बरेड़ा की टीम के द्वारा किया जाएगा आयुष्मान कार्ड धारकों को डायलिसिस की सुविधा निशुल्क रूप से उपलब्ध होगी। शिविर के शुभारंभ अवसर पर डॉक्टर विशाल बडेरा किडनी विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य प्ररिक्षण दिया गया। डॉ विशाल बडेरा नियमित रूप से जीडी मेमोरियल अस्पताल में प्रति माह आखिरी शनिवार को मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।


