सिलौंडी: जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की पुरानी बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी ।
पुरानी भवन में कार्य करने में अनेक दिक्कत हो रही थी ।
जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने पद प्रभार के तुरंत बाद हु नई बिल्डिंग की स्वीकृत हेतु बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को पत्र लिखा ।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी ने अपनी अनुशंसा लेकर तुरंत ही प्रभारी मंत्री को पत्र भेज दिया ।
जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने लगातार विभाग को अनेक पत्र लिखें एवं प्रभारी मंत्री, कलेक्टर ,पंचायत मंत्री सभी को पत्र दिए ।
अनेक बार स्वयं धरती में बैठकर जनपद पंचायत की सामान्य बैठक ली।
जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे के प्रयासों के कारण बड़वारा विधायक के विशेष सहयोग में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने नवीन भवन हेतु 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रूपए की राशि की स्वीकृत प्रदान किया है ।


