• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कोतवाली थाना निरीक्षण : पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए सख्त दिशा-निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 7, 2025
in कटनी
0
कोतवाली थाना निरीक्षण : पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए सख्त दिशा-निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आज थाना कोतवाली का निरीक्षण किया गया।*

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण की गुणवत्ता, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं उनके निराकरण की प्रक्रिया की भी गहन समीक्षा की।

🔹 *प्रमुख दिशा-निर्देश :*

*1. जनसुनवाई को दें सर्वोच्च प्राथमिकता :* प्रत्येक फरियादी को संवेदनशीलता, सम्मान एवं धैर्य के साथ सुना जाए। थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक को यह अनुभव होना चाहिए कि उसकी समस्या को गंभीरता से लिया गया है। जन विश्वास को मजबूत करना पुलिस की प्रथम जिम्मेदारी है।

*2. लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण :*
अपराधों की विवेचना में किसी भी स्तर पर देरी न हो। विवेचना की गुणवत्ता, साक्ष्य संकलन, अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चालान की प्रक्रिया समयबद्ध व विधिसम्मत रूप से सुनिश्चित की जाए। विशेषकर महिला एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाए।

*3. रिकॉर्ड्स एवं डिजिटल अभिलेखों का संधारण*:
थाने के समस्त अभिलेख सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं स्पष्ट होने चाहिए। सीसीटीएनएस पर अपराध पंजीबद्ध होने से लेकर चालान प्रस्तुत किए जाने तक की सभी प्रविष्टियां समय पर होनी चाहिए।

*4. थाना परिसर की सफाई एवं अनुशासन* : थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय कक्षों की सुव्यवस्था, हवालात की सुरक्षा एवं मानवाधिकारों के अनुरूप स्थिति, स्टाफ की वर्दी, व्यवहार व ड्यूटी के प्रति सजगता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सभी पहलुओं पर नियमित निगरानी आवश्यक है।

*5. आगंतुक रजिस्टर की निगरानी और फीडबैक सिस्टम* : रजिस्टर में दर्ज फरियादियों से स्वयं संपर्क कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें उचित न्याय मिला है अथवा नहीं। यह प्रक्रिया पुलिस की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करती है।

*जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से प्रत्येक थाने में अपराधियों के डोज़ियर तैयार करने और संदिग्ध/अवांछित तत्वों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डॉक्टर साहब नदारत,,, CHO और नेत्र सहायक चिकित्सक चला रहे ओपीडी…

डॉक्टर साहब नदारत,,, CHO और नेत्र सहायक चिकित्सक चला रहे ओपीडी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d